फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समूह नृत्य में विंध्यवासिनी, बबली, आन्या प्रथम

Sun, 15 Dec 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पश्चिम दुआरा में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। रंगारंग प्रस्तुतियों के बाद विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार दिया गया। समूह नृत्य में विंध्यवासिनी, बबली, आन्या ने प्रथम स्थान, राधा कुमारी, रूबी, रागिनी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन




वार्षिकोत्सव में शनिवार को दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रतियोगिता की शुरुआत एआरपी महेंद्र कुमार जायसवाल ने दीप जलाकर किया। वार्षिकोत्सव के द्वितीय दिवस पर जूनियर स्तर के बालक, बालिकाओं ने लोकगीत गायन, भाषण, निबंध, पोस्टर, एकांकी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। लोकगीत गायन में आन्या सिंह प्रथम स्थान, लोकनृत्य में राधा कुमारी प्रथम, चित्रकला में आन्या सिंह प्रथम, मानवी गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


नियमित उपस्थिति में जूनियर स्तर से नंदिनी पाल प्रथम स्थान, शुभी सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एआरपी महेंद्र कुमार, प्रधानाध्यापक राम कुमार सिंह, अनुपम कुमार पांडेय ने विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर उत्साहवर्धन किया। राम कुमार सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार रहने को कहा। विद्यालय प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष पिंकी एवं अभिभावक किरन, रामपती, शकुंतला, शिक्षक सद्दाम हुसैन, उमेश कुमार, कुंवर बहादुर, अल्का मिश्रा, सीमा सिंह, रेखा सिंह, रेखा कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें