फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल-2012 तक पंजीकृत को पहले मिलेगा रिक्शा

Sun, 18 Aug 2013 11:52 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार पहले चरण में अप्रैल-2012 तक निकायों में पंजीकृत लोगों को मुफ्त बैटरीचालित रिक्शा देगी।
विज्ञापन


निकायों से इसके लिए 20 अगस्त तक ब्यौरा मांगा गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव नगर विकास सीबी पालीवाल ने शासनादेश जारी कर दिया है।
राज्य सरकार निकाय क्षेत्रों नगर निगम, पालिका परिषद और नगर पंचायतों में खुद का पैडल रिक्शा पंजीकरण कराने के बाद चलाने वालों को बीमारी से बचाने के लिए मुफ्त बैटरीचालित रिक्शा देना चाहती है।
विज्ञापन


इसके लिए 400 करोड़ रुपये बजट की व्यवस्था की गई है। रिक्शा पाने के लिए नगर निगम, पालिका परिषद और नगर पंचायतों में पंजीकृत होना अनिवार्य होगा।

इसके लिए रिक्शा चालकों से निर्धारित प्रारूप पर आवेदन लेने के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा। निकायों से इस संबंध में जिलेवार पंजीकृत रिक्शा चालकों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन


शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक निकायों में करीब 2.48 लाख खुद का रिक्शा चलाने वाले पंजीकृत हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें