फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाठग संजय शेरपुरिया मामला: शीर्ष जांच एजेंसी के रिटायर्ड अफसर से भी होगी पूछताछ

Sun, 07 May 2023 03:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

महाठग संजय शेरपुरिया के मामले में पुलिस, एसटीएफ और ईडी तीनों अलग-अलग तफ्तीश कर साक्ष्य जुटा रही हैं। एसटीएफ व ईडी की टीम शेरपुरिया को लेकर दिल्ली पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय शेरपुरिया को लेकर पुलिस-एसटीएफ की टीम शनिवार को दिल्ली पहुंची। यहां उसके ठिकाने पर ले जाकर कई घंटे पूछताछ की। ईडी के अफसरों ने भी पूछताछ की। वह सवालों के जवाब देने से कतराता रहा। अधिकतर जवाब नहीं में दिए। टीम ने कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। जांच टीम अब उन रिटायर्ड अफसरों से भी पूछताछ करेगी जो शेरपुरिया की संस्था से जुड़े हैं। इसमें देश की एक शीर्ष जांच एजेंसी के रिटायर्ड अफसर भी शामिल हैं।

विज्ञापन


संजय के खिलाफ पुलिस, एसटीएफ और ईडी तीनों अलग-अलग तफ्तीश कर साक्ष्य जुटा रही हैं। दिल्ली पहुंची टीम उसे राइडिंग क्लब के उस आवास पर ले गई जहां वह अवैध कब्जा कर रह रहा था। सबसे लंबी पूछताछ ईडी ने की। सूत्रों के मुताबिक करीब 12 बड़े अफसरों से उसके संपर्क उजागर हुए हैं। इन सभी से किस तरह का संपर्क रहा, कैसे लेनदेन किए गए, जैसे सवाल पूछे गए। वह खुद को सही बताता रहा। ये भी दावा किया कि पूरा लेनदेन जो किया गया, उसके एवज में करोड़ों रुपये टैक्स भी उसने दिया है।

ये भी पढ़ें - पारा चढ़ते ही यूपी में बढ़ी बिजली की मांग, उत्पादन इकाइयां अलर्ट, ग्रामीण इलाकों में कटौती
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ATS raid: यूपी के कई शहरों में पीएफआई सदस्यों की तलाश में छापेमारी, लखनऊ से युवक को उठाया


छह रिटायर्ड अफसरों से संपर्क करेगी जांच एजेंसी
शेरपुरिया की संस्था यूथ रूरल इंटरप्रेन्योर फाउंडेशन की एडवाइजरी बोर्ड में छह सदस्य हैं। इसमें रिटायर्ड आईपीएस व सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। एक रिटायर्ड अफसर का बेटा उसके कारोबार में भी साझीदार रहा है। एक अफसर देश के एक राज्य के डीजीपी भी रहे हैं। ये भी शेरपुरिया के संपर्क में हैं, इसकी पुष्टि हुई है। इसलिए इन सभी से एजेंसी पूछताछ करेगी और खातों का विवरण भी खंगालेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें