सीआईएससीई के प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट आज होगा जारी। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
काउंसिल फॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की कक्षा 10 व 12 के प्रथम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम सोमवार को 10 बजे जारी किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड कोई हार्डकॉपी व अंकपत्र जारी नहीं करेगा।
स्कूलों को टैबुलेशन प्रारूप में ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। अंतिम बोर्ड रिजल्ट दोनों सेमेस्टर के अंक मिलाकर जारी किया जाएगा।
रिजल्ट को लेकर बोर्ड के सचिव गैरी अरथून ने सभी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। स्कूल रिजल्ट बोर्ड के कॅरियर्स पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
जबकि छात्र बोर्ड की वेबसाइट से यूनीक आईडी व इंडेक्स नंबर डाल कर प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड ने मोबाइल फोन पर एसएमएस के द्वारा भी रिजल्ट प्राप्त करने की व्यवस्था की है।
इसके लिए भी छात्रों को यूनीक आईडी व इंडेक्स नंबर का इस्तेमाल करना पड़ेगा। प्रथम सेमेस्टर के अंक बताने के साथ ही बोर्ड यह भी बता देगा कि छात्र दूसरे सेमेस्टर परीक्षा के लिए अर्ह हैं कि नहीं।
यदि किसी छात्र ने प्रथम सेमेस्टर की एक भी विषय की परीक्षा नहीं दी तो वह दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए अर्ह नहीं होगा। उसे दोबारा उसी कक्षा में रिपीट करना पड़ेगा।
दोनों सेमेस्टर की परीक्षा देना अनिवार्य है। यदि छात्र कुछ विषयों में अनुपस्थित होगा तो वह दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा दे सकता है। जिन विषयों में वह अनुपस्थित रहा होगा उसका अंतिम रिजल्ट दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा के आधार पर ही बनाया जाएगा।