फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना कमेटी ने मुख्यमंत्री को सौंपी गोमती रिवर फ्रंट में गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट

Sat, 17 Jun 2017 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गोमती रिवर फ्रंट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोमती रिवर फ्रंट परियोजना में गड़बड़ियों के लिए न्यायिक जांच समिति द्वारा चिह्नित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिशों के लिए गठित सुरेश खन्ना कमेटी ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी है।
विज्ञापन


इसमें न्यायिक समिति द्वारा दोषी करार दिए गए किसी भी अधिकारी को क्लीनचिट नहीं दी गई है। समिति ने एक नोट बनाकर दिया है कि किस अधिकारी पर क्या आरोप हैं।

संबंधित विभागों को नियमानुसार कार्रवाई के लिए कहा गया है। इसके अलावा प्रोजेक्ट के अधूरे काम को पूरा करने के लिए 350 करोड़ रुपये की और जरूरत बताई गई है।
विज्ञापन


अब मुख्यमंत्री कार्यालय रिपोर्ट का परीक्षण कर आगे की कार्रवाई पर फैसला करेगा। मुख्यमंत्री ने 1500 करोड़ की गोमती रिवर फ्रंट परियोजना में गड़बड़ियों की न्यायिक जांच कराई थी।

न्यायिक जांच समिति ने सिंचाई विभाग के कई इंजीनियरों व शासन के आला अफसरों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए गड़बड़ियों के  लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें