फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी पर बयान में दिख रही मायावती की बौखलाहट: भाजपा

Sat, 17 Jun 2017 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दलित नेताओं के साथ सहभोज पर बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रतिक्रिया उनकी बौखलाहट और कुंठा का परिचायक है। योगी सरकार ने सहारनपुर हिंसा के दोषियों को दंडित किया।
विज्ञापन


जबकि बसपा सुप्रीमो ने सहारनपुर जाकर सामाजिक विभेद पैदा करने की कोशिश की। यही नहीं, हिंसा के दोषियों को मायावती का खुला संरक्षण मिला है।

ये बातें शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन सिंह ने कही। वह यहां मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने जातिवादियों व भ्रष्टाचारियों को सबक सिखा दिया है।

बसपा सुप्रीमो मायावती की वाणी ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ की बात करते-करते ‘परिजन हिताय परिजन सुखाय’ में बदल गई। वे 2012, 2014 और 2017 में यूपी के जनादेश से सीख नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें