फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गर्मी से मिला आराम, अब फिर बढ़ेगा तापमान

विज्ञापन
तेज धूप व गर्मी से परेशान लोग
विज्ञापन
लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आंधी-बारिश के बीच तापमान में गिरावट का असर राजधानी लखनऊ में भी देखने को मिला। शुक्रवार को सुबह से ही ठंडी हवा के झोंकों ने खुशनुमा मौसम का अहसास कराया। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन की राहत के बाद अब शनिवार से एक बार फिर मौसम शुष्क रहने और तापमान बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ का तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया था जिसमें शुक्रवार को 3.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 1.5 डिग्री की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि अब पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। ऐसे में शनिवार से अगले एक सप्ताह तक तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढोतरी होगी। इससे पहले राजधानी में बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में कुल 5.3 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

तेज धूप व गर्मी से परेशान लोग

तेज धूप व गर्मी से परेशान लोग

तेज धूप व गर्मी से परेशान लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें