फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महापौर की जन चौपाल में फिर उठे सफाई, सड़क और पेयजल के मुद्दे

विज्ञापन
चौपाल में समस्या सुनतीं महापौर।
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सरोजनीनगर प्रथम और द्वितीय वार्ड में महापौर ने जन चौपाल लगाई। इसमें निवासियों ने सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और डोर-टू-डोर कूड़ा उठान जैसी प्रमुख समस्याएं उठाईं। सरोजनीनगर प्रथम वार्ड में कई लोगों ने सड़क निर्माण से संबंधित मुद्दों पर भी ध्यान आकर्षित किया। क्षेत्रवासियों ने मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड में भी लोगों सड़क, सफाई, पेयजल आदि की समस्याएं उठाईं। वहीं एक महिला ने बेटी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। इस पर महापौर ने इलाज संबंधी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा। महापौर ने आश्वस्त किया कि दस्तावेज प्राप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सहायता प्रकोष्ठ के माध्यम से हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें