फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: केजीएमयू में नियमित नियुक्तियां बढ़ेंगी, संविदा होगी कम, नर्सिंग के 926 पदों का विज्ञापन जारी

Mon, 20 Sep 2021 11:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

केजीएमयू में खाली पदों भर्ती की मांग होती रही है। ऐसे में नर्सिंग के 926 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केजीएमयू में अब संविदा के बजाय नियमित कर्मचारियों की संख्या बढ़ेगी। पिछले कई साल से संस्थान में नियमित नियुक्तियां नहीं हुई हैं। ऐसे में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के स्थान पर संविदा पर भर्ती कर काम चलाया जा रहा है। इसके लिए नर्सिंग के 926 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है। दूसरे चरण में भर्तियों के लिए समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती के लिए अधीनस्थ चयन आयोग को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


केजीएमयू में इस समय दस हजार के करीब कर्मचारी हैं। इनमें से मुश्किल एक चौथाई ही नियमित हैं। बाकी संविदा पर हैं। इसके चलते जहां संस्थान के काम प्रभावित होते हैं वहीं, दूसरी ओर ये कर्मचारी कम वेतन मिलने का मुद्दा भी उठाते रहते हैं। ऐसे में विवि के खाली पदों पर भर्ती की मांग जोर पकड़ती रहती है। इसे देखते हुए केजीएमयू ने नर्सिंग के पदों पर भर्ती करने के साथ ही अन्य पदों पर भर्ती करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

संविदाकर्मियों ने किया था प्रदर्शन
केजीएमयू प्रशासन ने कोरोना संकट के दौरान काफी पदों पर संविदाकर्मियों को रखा था। कोरोना के मामले कम पड़ने के बाद इनकी सेवा समाप्त करने पर कर्मचारियों ने हंगामा प्रदर्शन किया था। केजीएमयू प्रशासन ने सरकार से नियमित पदों पर नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेजा है। आयोग के माध्यम से ये नियुक्तियां हो रही हैं। उम्मीद है कि इसी साल नियुक्ति के बाद कर्मचारियों की ज्वॉइनिंग हो जाएगी। - आशुतोष कुमार द्विवेदी, कुलसचिव, केजीएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें