फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: अंसल एपीआई के आवंटियों के नाम रजिस्ट्री पर रोक नहीं, जारी किए गए आदेश

Wed, 08 May 2024 11:28 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ की पूरी हो चुकी परियोजनाओं का पूर्णता प्रमाण-पत्र अपलोड करने के बाद रजिस्ट्री की जाएगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : UP RERA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी रेरा ने लखनऊ स्थित अंसल एपीआई टाउनशिप के आवंटियों को पूर्ण परियोजनाओं में संपत्ति की रजिस्ट्री करने के आदेश दिए हैं। ऐसे आवंटियों की रजिस्ट्री पर रेरा से रोक नहीं है। रजिस्ट्री से पहले परियोजनाओं के पूर्णता प्रमाण-पत्र यूपी रेरा की वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


यूपी रेरा अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने अंसल एपीआई की लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी हाई-टेक टाउनशिप परियोजना के संबंध में 26 जून 2023 के अपने आदेश पर स्पष्टीकरण जारी किया कि प्रमोटर की जिन परियोजनाओं के पूर्णता प्रमाण-पत्र रेरा लागू होने से पहले मिल गए थे, उनके आवंटियों के नाम रजिस्ट्री की जा सकेगी।

ये भी पढ़ें - आकाश आनंद : बड़बोलापन पड़ गया भारी, खतरे में पड़ा सियासी भविष्य, मायावती ने इस फैसले को दिया कुर्बानी का रूप
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तीसरे चरण में भी हुआ वोटों का ध्रुवीकरण : सहानुभूति लहर का दिखा असर, जातीय गणित में उलझे प्रत्याशी
विज्ञापन


रेरा में पंजीकृत जिन परियोजनाओं का पूर्णता प्रमाण-पत्र प्रमोटर को मिल गया है या भविष्य में मिल जाता है, उसे रेरा की वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद आवंटियों के नाम रजिस्ट्री की जा सकेगी।

इन परियोजना में हो सकती है रजिस्ट्री
अंसल एपीआई टाउनशिप के संतुष्टि एन्क्लेव-1 परियोजना-ब्लाॅक-ए, बी-1 व ब्लाॅक बी-2, पैराडइज क्रिस्टल परियोजना ब्लाॅक-ए, ब्लाॅक-बी, ब्लाॅक-ई व ब्लाॅक-एफ और सेलिब्रिटी गार्डन परियोजना- ब्लाॅक/टावर नंबर 8, 9, 11 एवं इसी परियोजना के ब्लाॅक/टावर-एफ, जी व एच सहित कुल तीन ब्लाॅक/टावर (110) फ्लैट का पूर्णता प्रमाण-पत्र रेरा से पहले जारी हो गया था। इन परियोजनाओं के आवंटियों के नाम रजिस्ट्री हो सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें