कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 13 मई निर्धारित है। यात्रा 30 जून से शुरू होगी। कैलाश मानसरोवर सेवा समिति के अध्यक्ष केके सिंह ने बयान जारी कर बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून से 25 अगस्त तक दो मार्गों उत्तराखंड में लिपुलेख दर्रा और सिक्किम में नाथू ला के रास्ते से होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा हिंदुओं के साथ जैन और बौद्धों के लिए भी धार्मिक महत्व रखती है। उन्होंने बताया कि इस साल उत्तराखंड राज्य से लिपुलेख दर्रे पांच जत्थों और सिक्किम राज्य से नाथू ला दर्रे को पार करते हुए 10 जत्थों में तीर्थयात्री यात्रा करेंगे। प्रत्येक जत्थे में 50 श्रद्धालु शामिल रहेंगे। समिति के महासचिव आरएस भदौरिया ने बताया कि पावागढ़ से लिपुलेख तक सड़क मार्ग का निर्माण कराए जाने की वजह से यात्रा दो सप्ताह से भी कम समय की होगी।
उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण kmy.gov.inपर कर सकते हैं। अन्य जानकारी तथा गाइडेंस के लिए आशुतोष अग्रवाल के मोबाइल नंबर 9454412050, आरएस भदौरिया से मोबाइल नंबर 9838753938 और एमपी पाठक से मोबाइल नंबर 9451307249 पर संपर्क कर सकते हैं।