फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 हजार सिपाही और 3200 दरोगा भर्ती का इंतजार खत्म

Sat, 22 Jul 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस भर्ती
विज्ञापन
अगर आप पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं और सारी अर्हताएं पूरी करते हैं तो तैयार रहिए। जल्द ही उत्तर प्रदेश में पुलिस में बंपर भर्ती निकलने जा रही है। इसी महीने के अंत में तीस हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


डीजीपी सुलखान सिंह का कहना है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड तीस हजार सिपाहियों और अगस्त के प्रथम सप्ताह में 3200 उप निरीक्षकों के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी करेगा।

सुलखान सिंह ने बताया कि प्रदेश में अगले पांच वर्षों में डेढ़ लाख से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती होनी है। हर साल 30 हजार सिपाही और 3200 दरोगा भर्ती करने की योजना है।  लेकिन प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त व्यवस्था होने पर हर साल 30 हजार से अधिक सिपाहियों की भी भर्ती की जा सकती है।
विज्ञापन


डीजीपी का कहना है कि पुलिस में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया तेजी से शुरू की जा रही है। देरी लगने की वजह तैयारी है।

कोशिश की जा रही है कि भर्ती प्रक्रिया एक बार शुरू हो तो बिना किसी रुकावट के निर्धारित अवधि में अंजाम तक पहुंचे। प्रक्रिया में ऐसी कोई खामी न रह जाए जिससे अभ्यर्थियों को अदालती चक्कर लगाने पड़ें।
विज्ञापन

जल्द पूरी होगी पिछली भर्ती प्रक्रिया

पंजाब पुलिस भर्ती प्रक्रिया में पहली बार प्रतिभागियों का डोप टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी ने बताया कि पिछली भर्ती प्रक्रिया जो प्रचलित हैं उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सिपाही से लेकर दरोगा तक की पिछली भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।

जो मामले अदालत में लंबित हैं उनके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्द निर्णय हो और भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कराया जाए। 2011 की दरोगा भर्ती के लिए न्यायालय के आदेश पर दोबारा जीडी कराई गई है। जल्द ही परिणाम घोषित कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाय जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें