फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रैक्टर से टकराकर खाई में पलटी बस, दो की मौत, कई गंभीर

Sat, 22 Jul 2017 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली

सार

मेरठ-करनाल हाईवे पर बिड़ौली चेकपोस्ट के पास हुआ हादसा, बहराइच से मजदूरों को लेकर पंजाब जा रहा था चालक, बस में सवार 23 यात्रियों का झिंझाना सीएचसी में चल रहा है उपचार, गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
विज्ञापन
मेरठ-करनाल हाईवे पर भीषण हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-करनाल हाईवे पर बिडौली चेकपोस्ट के पास यात्रियों से भरी बस की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस के नीचे दबने से उसके परिचालक और हेल्पर की मौत हो गई, जबकि एक सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए। बस खाई में गिरने से यात्रियों के बीच चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घायल 23 यात्रियों को सीएचसी झिंझाना में भर्ती कराया गया है। बाकी मामूली रूप से चोटिल लोगों का घटनास्थल के आसपास डॉक्टरों से उपचार कराया गया। बस सवार श्रमिक पंजाब के लुधियाना जा रहे थे। 
विज्ञापन

जिला बहराइच से शुक्रवार रात करीब 50 परिवार के एक सौ से ज्यादा लोग लुधियाना (पंजाब) में मजदूरी करने के लिए बस से जा रहे थे। बस को भगवानपुर निवासी राजू चला रहा था। शनिवार सुबह करीब दस बजे मेरठ-करनाल हाईवे पर झिंझाना थाना क्षेत्र में बिडौली चेकपोस्ट के पास दूसरी साइड से आ रहे ट्रैक्टर से बस की टक्कर हो गई। इस कारण अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। मौके पर सैकड़ों राहगीर एकत्र हो गए। राहगीरों ने बस के खिड़कियों के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। 
इसके बाद, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा, एसडीएम ऊन दुष्यंत कुमार मौर्य भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को झिंझाना सीएचसी और आसपास के क्लीनिकों पर भेज कर उपचार कराया गया। बस के नीचे दबकर श्रावस्ती जिले के गांव खरगोरा निवासी हेल्पर प्रवीण कुमार पुत्र बाबूराम और बहराइच जिले के भगवानपुर निवासी परिचालक विशेसर की मौत हो गई। बाद में क्रेन और जेसीबी की मदद से बस को सीधा कराया गया। दोनों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस सवार घायलों की सूची 

एक्सीडेंट में 20 लोग घायल
जिला बहराइच के भगवानपुर के मोहल्ला बाल सराय निवासी संतराम, जीवनलाल, गंगाराम, निर्मला को घायलावस्था में झिंझाना सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि मालती, राजू, बिटाना, धन्नू कुमार, साजराम, मुकई, प्रदीप, करौदालाल, रुचि, अंतराम, सरोज, जेसवाल, मोनी, मिक्षा, दिव्या, वचन सिंह, हिमांशी, मन्नू, लक्ष्मी, रुचि, शंकर, रामेश्वर, आरती, रामजी, जूली, रामजित, रामफल, मयंक, रामू, गुड़िया, मुस्कान, गीता, बाबूलाल, राजकुमारी, सरबजीत, अमरेंद्र, सुरेश, राममूरत, फूलकुमारी, लालमा देवी, नन्हे, चतुरी, अरविंद, रामचंद्र आदि मामूली रूप से घायल हो गए।     

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें