आईसीडीएस निदेशालय ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करते हुए सभी जिलों को अपने-अपने जिलों की परियोजनाओं पर रिक्त पदों के मुताबिक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने को कहा था। इसी कड़ी में जिले के स्तर विज्ञापन जारी होने लगे हैं। विज्ञापन जारी करने के 45 दिन के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।
इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को अपने-अपने जिलों का विज्ञापन को देखना होगा। आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा विभिन्न जिलों के लिए एक ही कॉमन अप्लीकेशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा।
जिलों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की रिक्तियों के लिए आवेदन करने लिए संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) द्वारा अलग-अलग जारी किए जा रहे हैं। इसलिए सभी जिलों में आवेदन की अंतिम तारीख भी अलग-अलग है। भर्ती से संबंधित सभी जानकारी बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की वेबसाइट
balvikasup.gov.in पर उपलब्ध है।