फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी वालों के उत्साह ने बनाया टीकाकरण का रिकॉर्ड, प्रदेश में नंबर वन, एक दिन 93436 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में शुक्रवार को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराने वालों के उत्साह ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। एक दिन में 93436 लोगों का टीकाकरण करने वाला लखनऊ प्रदेश में पहला जिला बन गया। प्रशासन का दावा है कि एक दिन में इतनी संख्या में देश में भी किसी शहर के टीकाकरण नहीं किया है। इसके साथ ही लखनऊ में अभी तक कुल 26 लाख 01 हजार 283 टीके की डोज लोगों को दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

टीकाकरण की कुल संख्या की दृष्टि से भी लखनऊ प्रदेश में पहले स्थान पर है। शुक्रवार को टीकाकरण कराने वाले लाभार्थियों में 18 से 44 आयु वर्ग के लगभग 49 प्रतिशत लोग हैं। वहीं 45 से 60 आयु वर्ग के लगभग 37 प्रतिशत व 60 से अधिक आयु वर्ग के लगभग 14 प्रतिशत लोगों ने सहभागिता की।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने इसे स्वास्थ्य विभाग के साथ ही व्यवस्था में जुटे जिले के अधिकारियों, विभिन्न संगठनों की मेहनत का नतीजा बताया है। उनके अनुसार शासन ने जिले के लिए 83800 लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकारी व निजी 178 केंद्रों के 338 बूथ पर कैंप लगाया गया। डीएम ने खुद एनके रोड टीकाकरण केंद्र और उसके बाद ग्वारी बारात घर गोमतीनगर का निरीक्षण किया। सरकारी अस्पतालों से लेकर विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संगठनों व निजी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित शिविरों में सुबह से शाम तक उत्साह रहा। अलीगंज सीएचसी पर आरोप है कि कतार में खड़े होने को लेकर लोगों की बहस हुई।
विज्ञापन

तीन अगस्त को भी बना था रिकॉर्ड
स्वास्थ्य विभाग ने इसी माह के तीन अगस्त को मेंगा कैंप लगाया था। इसमें सबसे अधिक टीकाकरण हुआ था। रिकॉर्डतोड़ 87 हजार लोगों को टीका लगाया गया था। सीएमओ डॉ. मनोज का कहना है कि कैंप में लगातार लोगों की आमद बढ़ रही है। लोग खुद आगे आकर टीका लगवा रहे हैं।
ठाकुरगंज टीबी अस्पताल में रही अव्यवस्था
ठाकुरगंज टीबी अस्पताल में वैक्सीन डोज लगवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। यहां पर लोग सामाजिक दूरी को भूल गए। नर्स व स्टॉफ लगातार लोगों से उचित दूरी पर खड़े रहने को कहते रहे, मगर वह नहीं माने। इस दौरान 1128 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
व्यापारी संगठनों से लेकर विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता
अहियागंज उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को सिद्धनाथ मंदिर नादान महल रोड पर वैक्सीनेशन कैम्प लगाया गया। अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र के अनुसार इसमें 825 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। कैंप का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। वहीं समापन यहियागंज व्यापार मंडल के चेयरमैन हरीश चन्द्र अग्रवाल द्वारा किया गया। पंजीकरण का काम अहियागंज व्यापार मंडल के पदाधिकारी किराना के महामंत्री प्रशांत गर्ग, युवा महामंत्री वैभव जैन, संसदीय महामंत्री दीपक सिंघल, कार्यालय सचिव मनीष शुक्ला, जीतेंद्र सोमानी, नरेश कुमार, सनी लालवानी, विभु अग्रवाल, मन्नू अग्रवाल ने संभाला।
इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड में शिव सिटी जरार में समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद प्रत्याशी शिव राम यादव ने निशुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजन किया। टीकाकरण शिविर में 481 लोगों को मुफ्त टीका लगा।
गोमतीनगर व्यापार मंडल एवं उप्र सीमेंट व्यापार संघ द्वारा सामुदायिक केंद्र विनम्र खंड गोमती नगर में कैंप लगवाया। इसमें मुख्य रुप से गोमती नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा समेत सीएचसी टीम का मुख्य योगदान रहा। इसमें करीब दो हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अनंतशील फाउंडेशन के सहयोग से शुक्रवार को जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में निशुल्क कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। स्कूल के चेयरमैन सर्वेश गोयल ने बताया कि शिविर में शाम तक एक हजार से ज्यादा लोगों को हेल्थ वर्करों ने टीके लगाए।
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन हुआ। माल सीएचसी समेत कुल 8 जगहों पर वैक्सीनेशन हुआ। सरोजिनीनगर सीएचसी समेत डीके पैलेस बंथरा, सरसावा, मौदा आदि स्थानों पर टीकाकरण हुआ। काकोरी सीएचसी की ओर से अमेठिया सलेमपुर गांव, शीतला माता मंदिर, प्राथमिक विद्यालय काकोरी, थावर, कठिनगरा में टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें