नोटिस जारी करने के बाद अब विद्यालय की मान्यता समाप्त करने की सिफारिश की गई है। सीएमएस की मान्यता समाप्ति करने के लिए यह पहला पत्र नहीं है। इससे पहले वर्ष 2016 में भी विद्यालय की मान्यता समाप्त करने की सिफारिश की गई थी। लेकिन इसके बावजूद उस समय कुछ नहीं हुआ था।
'जो बच्चे शर्ते पूरी करते थे उन्हें दाखिला दिया गया है। जिन बच्चों को दाखिला नहीं दिया गया है वे नियमों में नहीं आते हैं। इसलिए उनके दाखिले नहीं किये गये हैं।' - ऋषि खन्ना प्रवक्ता, सीएमएस