फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चुनाव से पहले सरकार और भाजपा के कामकाज की जमीनी हकीकत परखेगा संघ, BJP और वैचारिक संगठनों की समन्वय बैठक

Tue, 19 Sep 2023 07:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आरएसएस के सर संघचालक मोहनराव भागवत 22 से 24 सितंबर तक लखनऊ प्रवास पर आ रहे हैं। संघ प्रमुख के प्रवास से पहले समन्वय बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजधानी लखनऊ में देवा रोड स्थित एक होटल में यह समन्वय बैठक होगी। 
विज्ञापन
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत व साथ में मौजूद सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रदेश की योगी सरकार और भाजपा के कामकाज की जमीनी हकीकत जानेगा। संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सह सर कार्यवाह अरुण कुमार की मौजूदगी में मंगलवार को संघ, भाजपा और वैचारिक संगठनों की समन्वय बैठक होगी।
विज्ञापन


आरएसएस के सर संघचालक मोहनराव भागवत 22 से 24 सितंबर तक लखनऊ प्रवास पर आ रहे हैं। संघ प्रमुख के प्रवास से पहले समन्वय बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजधानी लखनऊ में देवा रोड स्थित एक होटल में यह समन्वय बैठक होगी। 

दोपहर 12 बजे से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल की मौजूदगी में सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्रियों के साथ बैठक होगी। 
विज्ञापन


बैठक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विहिप, सहकार भारती, सेवा भारती, शैक्षिक महासंघ, किसान संघ सहित संघ के अन्य संगठनों के प्रतिनिधि संघ पदाधिकारियों व सरकार के मंत्रियों की उपस्थिति में विभागीय कार्यों की जमीनी हकीकत बताएंगे और चुनाव से पहले कील कांटे दुरुस्त करने का सुझाव भी देंगे। 

पहले चरण में सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ बैठक होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार के तीनों प्रमुख लोगों को पहली बैठक में सामने आए फीडबैक से अवगत कराकर लोकसभा चुनाव का रोडमैप तैयार करने पर मंथन किया जाएगा।

बैठक में संघ के पश्चिम और पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक वैचारिक संगठनों के पदाधिकारी संघ के शीर्ष पदाधिकारियों की मौजूदगी में कुछ विभागों के कामकाज की पोल खोल सकते हैं।
विज्ञापन

संघ का भी जनता से सीधे तौर पर जुड़े विभागों के कामकाज में सुधार पर जोर है ताकि लोकसभा चुनाव में किसी तरह की परेशानी का सामना नही करना पड़े। समन्वय बैठक में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे राममंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें