फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं अपर्णा यादव? दिल्ली में भाजपा नेताओं से की मुलाकात

Mon, 18 Sep 2023 04:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

Lok Sabha Election: कयास लगाए जा रहे हैं कि अपर्णा यादव इसी सिलसिले में दिल्ली पहुंचीं। यहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और महासचिव सुनील बंसल से मुलाकात की। इसके बाद से उत्तर प्रदेश की सियासत में भी अपर्णा यादव के चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
अपर्णा यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। सोमवार को दिल्ली में भाजपा नेताओं से उनकी मुलाकात के बाद ऐसी चर्चाओं को और बल मिल गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अपर्णा यादव इसी सिलसिले में दिल्ली पहुंचीं। यहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और महासचिव सुनील बंसल से मुलाकात की। इसके बाद से उत्तर प्रदेश की सियासत में भी अपर्णा यादव के चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कहा ये भी जा रहा है कि अपर्णा यादव खुद भी लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

पहले भी राजनीतिक गलियारों से सामने आती रही हैं ऐसी चर्चाएं
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा द्वारा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रत्याशी बनाने के बाद अंदरखाने फूलपुर संसदीय सीट से अपर्णा यादव को उम्मीदवार बनाने के कयास लगाए जा रहे थे। यूपी की सियासत में तब उनके नाम को लेकर हो रही चर्चा को चौंकाने वाला बताय गया था। पार्टी के पदाधिकारी भी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे।

सपा के टिकट पर हार का करना पड़ा था सामना
मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने लखनऊ से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं। फिर लोकसभा चुनाव के दौरान अपर्णा ने संभल लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी का टिकट मांगा था। मुलायम सिंह यादव ने भी उनकी सिफारिश की थी, लेकिन एक-एक करके सपा की पांचवी लिस्ट जारी हो गई थी और अपर्णा को अखिलेश ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। इस बीच संभल से शफीकुर रहमान को प्रत्याशी भी घोषित कर दिया गया था। 
विज्ञापन

अपर्णा 2011 में यादव परिवार का बनीं हिस्सा
अपर्णा ने प्रतीक यादव से कई वर्षों के प्रेम संबंधों के बाद 2011 में शादी की थी। अपर्णा और प्रतीक का ये प्यार करीब आठ साल चला था। एक इंटरव्यू में अपर्णा ने बताया था कि 'हम 8 साल से दोस्त हैं। 2011 में हुई ये शादी शहर की चर्चित शादियों में से एक थी। अपर्णा-प्रतीक की इस शादी में अनिल अंबानी, अमिताभ बच्चन सरीखे सेलिब्रेटीज शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें