फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की किडनी में ढाई किलो का ट्यूमर, इन लक्षणों को न करें अनदेखा

Wed, 10 Aug 2016 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ऋषभ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चार साल के ऋषभ की किडनी और स्प्लीन में फैले ढाई किलो के ट्यूमर को निकालकर केजीएमयू के चिकित्सकों ने उसे नई जिंदगी दी। इस ट्यूमर की वजह से उसके पेट के बड़े भाग में सूजन आ गई थी और तेज दर्द के साथ उल्टी व बुखार से वह परेशान हो चुका था।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे की इस सर्जरी के बाद बच्चे की सेहत में सुधार आ रहा है। बाराबंकी के हैदरगढ़ के रहने वाले राहुल कुमार के बेटे ऋषभ को पेट में परेशानी हो रही थी।

वे उसे लेकर स्थानीय डॉक्टर के पास पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड के बाद दाईं किडनी और स्प्लीन तक फैले ट्यूमर की जानकारी दी। परिवार वाले बच्चे को लेकर केजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग पहुंचे।
विज्ञापन


यहां सर्जरी करने वाले डॉ. जेडी रावत ने बताया कि ऋषभ की हालत गंभीर थी और उसे तेज बुखार व पेट में दर्द हो रहा था। 21 जुलाई को ही भर्ती कर लिया गया। उसका सीटी स्कैन करवाया गया जिसमें पता चला कि बच्चे के दायीं किडनी और स्प्लीन पर ट्यूमर फैला हुआ है।
विज्ञापन

तीन घंटे तक चली सर्जरी

ऋषभ - फोटो : amar ujala
डॉ. रावत ने बताया कि तीन अगस्त को सर्जरी की गई जो तीन घंटे तक चली। सर्जरी के बाद ढाई किलो का ट्यूमर पेट से निकाला गया। ट्यूमर से स्प्लीन को भी नुकसान हो रहा था।

डॉ. रावत ने बताया कि बच्चा अब पूरी तरह ठीक है। प्रो. जेडी रावत के साथ इस सर्जरी में डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. दिगंबर चौबे, एनेस्थिसियोलॉजिस्ट डॉ. अनीता, डॉ. विनीता सिंह और सिस्टर वंदना की टीम शामिल थी पेट में सूजन से किडनी को खतरा था।

ट्यूमर किडनी व स्प्लीन के साथ आमाशय, आंतों और खून का संचार करने वाली नलियों से भी चिपकने लगा था। दो बोतल ब्लड भी बच्चे को चढ़ाया गया।

इसलिए हुआ ट्यूमर, रहें सतर्क
- प्रो. रावत के अनुसार किडनी में कोशिकाओं की तेजी से वृद्धि होती है।
- असामान्य ढंग से एक गांठ बना देती है जो किडनी से ही फैलने लगती है।
- इसका लक्षण आमतौर पर पेशाब में खून आना या पेशाब का रंग लाल व गाढ़ा हो जाना होता है।
- बुखार, वजन का अचानक घटना, हर समय थकान और उल्टी महसूस होना भी लक्षण हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें