फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के हाथ-पैर बांध किया गंदा काम, ये हो गई हालत

Thu, 22 Mar 2018 04:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र में एक दरिंदे ने छह वर्ष की मासूम को टॉफी का लालच देकर कमरे में बंद कर उसके हाथ-पैर बांध दिए इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की छह साल की पुत्री मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही थी।

इसी बीच गांव का फुरकान वहां पहुंचा और  टॉफी का लालच देकर अपने घर ले गया। वहां कमरा बंद कर उसने रस्सी से उसके हाथ-पैर बांधे और दुष्कर्म किया।
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी को किया गिरफ्तार

- फोटो : डेंमो
बच्ची की चीख सुनकर गांव के लोग पहुंचे और दरवाजा पीटने लगे। इस पर फुरकान दरवाजा खोल भाग गया। कमरे में खून से   लथपथ मासूम तड़प रही थी और उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। 

परिवारीजनों ने आनन फानन में मासूम को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंता जनक बताई है। पीड़ित परिवार ने फुरकान के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें