ढाका बांग्लादेश से आए मरीज को संजय गांधी पीजीआई में नई जिंदगी मिल गई। इंडोक्राइन ग्लैंड में ट्यूमर के कारण उनका ब्लड प्रेशर 300 से अधिक रहता था।
अपने देश में इलाज नहीं मिला तो वह सिंगापुर इलाज की तलाश में पहुंच गए। वहां के चिकित्सकों ने सर्जरी का बिल 25 लाख बताया तो बिमारी से निजात पाने की उम्मीद भी खत्म हो गई।
वहां के चिकित्सकों ने ही उन्हें पीजीआई जाने की सलाह दी। जहां पहुंचने के बाद मात्र 40 हजार के खर्च में ही उनको नहीं जिंदगी मिल गई। ढाका बांग्लादेश के रहने वाले 43 वर्षीय मो. शमशुद जमन मियां इलाज के लिए सिंगापुर की नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में पहुंचे तो पता चला कि उन्हें फीयोक्रोमोसाइटोमा की परेशानी है, जिसका इलाज सिर्फ सर्जरी ही है।