फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने सोमवार को शादी का झांसा देकर दो साल से शोषण कर रहे आरोपी राहुल मिश्रा को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कुबूल कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित राहुल मिश्रा मूल रूप से सीतापुर के सत्तीनपुरवा बिसवां का रहने वाला है। यहां पलटन छावनी में किराये के मकान में रहता था। वह शादी का झांसा देकर दो साल तक एक युवती के साथ लिवइन रिलेशन में रहा। आरोप है कि उसका शोषण किया और गर्भवती होने पर युवती को मारपीट कर गर्भपात कराया और उसे भगा दिया। शादी का दबाव बनाने पर धमकी दी। युवती ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कराया था जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें