फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Highcourt: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने मांगी गर्भपात की अनुमति, हाईकोर्ट छह जुलाई को करेगा सुनवाई

Sat, 02 Jul 2022 02:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने कोर्ट से गर्भपात कराने की अनुमति देने के लिए याचिका डाली थी जिस पर कोर्ट छह जुलाई को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ हफ्ते की गर्भवती नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से गर्भ गिराने की अनुमति देने की गुहार लगाई है। कोर्ट इस मामले में छह जुलाई को सुनवाई करेगा।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा व न्यायमूर्ति अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम की खंडपीठ ने पीड़िता व उसकी मां की याचिका पर 29 जून को सुनवाई की। कोर्ट ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने का आदेश देते हुए मेडिकल बोर्ड से नाबालिग व उसके भ्रूण की स्थिति तथा मानसिक स्थिति के बारे में रिपोर्ट मांगी है।

कोर्ट ने बाराबंकी के सीएमओ को तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल बनाकर निशुल्क परीक्षण कराने और सीलबंद मेडिकल रिपोर्ट तलब किया।

नाबालिग की मां ने 4 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी के साथ एक रिश्तेदार ने गलत हरकत की थी। विवेचना में नाबालिग के गर्भवती होने का पता चला तो दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें