फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने अखिलेश को भेजी एक और चिट्ठी

Sat, 13 Sep 2014 12:54 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पसंख्यक आयोग मामले पर जवाब मांगने के बाद राज्यपाल ने एक और अहम मुद्दे पर सरकार से सफाई मांगी। राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर पूछा है कि लोकायुक्त द्वारा भेजी गई रिपोर्टों पर क्या कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


नाईक ने सरकार से लोकायुक्त द्वारा इस वर्ष राज्यपाल को भेजी गई 12 विशेष रिपोर्टों के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है।

इनमें चार पूर्व मंत्रियों तथा आठ तत्कालीन अधिकारियों व दो कर्मचारियों से संबंधित रिपोर्ट शामिल है।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से इन रिपोर्टों पर अपना व मुख्य सचिव का स्पष्टीकरण शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है ताकि उसे लोकायुक्त से प्राप्त विशेष रिपोर्टों के साथ लोकायुक्त अधिनियम की धारा 12(7) के तहत राज्य विधान मंडल के दोनों सदन के समक्ष प्रस्तुत कराया जा सके।

लोकायुक्त ने की थी शिकायत

नाईक ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा है कि लोकायुक्त ने राज्य सरकार के पूर्व मंत्रियों, अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच करने के बाद उन्हें भ्रष्टाचार व कदाचार का दोषी पाते हुए मुख्यमंत्री या मुख्य सचिव को अपनी जांच रिपोर्ट भेजकर उनके खिलाफ  कार्रवाई किए जाने की सिफारिश की थी।

इसके साथ ही की गई कार्रवाई से तीन माह के अंदर अवगत कराने को भी कहा था। लोकायुक्त ने पिछले दिनों राज्यपाल को अपनी विशेष रिपोर्ट भेजकर बताया कि तीन माह बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार ने इनके खिलाफ की गई कार्रवाई से अवगत नहीं कराया है।

ऐसे में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जल्द से जल्द स्पष्टीकरण भेजने को कहा है।
विज्ञापन

इनके संबंध में भेजी गई रिपोर्ट

लोकायुक्त ने इनके संबंध में राज्यपाल को भेजी है विशेष रिपोर्ट
लोकसेवक/ मंत्री/ विधायक--कब भेजी विशेष रिपोर्ट
एसपी सिंह, तत्कालीन डीडीओ, देवरिया--28-01-2014
तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी, चंदौली--28-02-2014

सत्यवीर सिंह, उप अभियंता, राजकीय निर्माण निगम--28-02-2014
राघव राम वर्मा, प्रभारी सचिव, साधन सहकारी समिति--11-04-2014
सिरौली, सुरजनपुर, बाराबंकी

चंद्रपाल सिंह, पूर्व एमडी, राजकीय निर्माण निगम--14-07-2014
शशि वार्ष्णेय जिला कार्यक्रम अधिकारी, पूनम, मुख्य--06-08-2014
सेविका, रितु चौहान मुख्य सेविका, गौतमबुद्धनगर
स्वामी प्रसाद मौर्य, पूर्व मंत्री--29-07-2014

अवध पाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री--02-08-2014
डॉ. कर्ण सिंह, तत्कालीन सीएमओ, औरैया--06-08-2014
महेश गुप्ता, तत्कालीन आबकारी आयुक्त--06-08-2014

रामवीर उपाध्याय, पूर्व मंत्री--08-08-2014
बादशाह सिंह, पूर्व मंत्री--14-08-2014
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें