फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्यनाथ ने लखनऊ में की ही नहीं सभा: भाजपा

Fri, 12 Sep 2014 12:10 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही योगी आदित्यनाथ की सभा पर बवाल मच गया हो, लेकिन भाजपा ने मामले से यू टर्न लेते हुए कहा कि योगी ने लखनऊ में कोई सभा की ही नहीं की।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि बुधवार को उन्होंने और योगी आदित्यनाथ ने मुंशी पुलिया, इंदिरा नगर में सभा नहीं की। उन्होंने अनुमति प्राप्त वाहन से पार्टी प्रत्याशी का प्रचार किया था।

वहां जुटी भीड़ पर उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान भीड़ आ जाए तो वे क्या कर सकते हैं। सभा में मंच, कुर्सियां, पंडाल, बैनर, पोडियम और माइक होते हैं।

बुधवार को उन्होंने ट्रक में बैठकर प्रचार किया। उन्होंने कहा कि नोएडा की सभा के बाद वहां के डीएम की रिपोर्ट पर योगी आदित्यनाथ को नोटिस जारी किया गया था। इसका बुधवार को ही जवाब दे दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

हार की संभावना से बौखला गई सपा

डॉ. वाजपेयी ने कहा कि मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के आदेश के बाद संभावित हार से सपा बौखला गई है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मैनपुरी में सभाएं करना उनके डर को साबित करता है।

भाजपा मुख्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में डॉ. वाजपेयी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मैनपुरी में 21 कंपनी केंद्रीय बल लगा था। लेकिन अब 68 कंपनी केंद्रीय बल और पांच कंपनी पीएसी पहुंच चुकी है। हर मतदान केंद्र पर चार-पांच केंद्रीय सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। हर पोलिंग स्टेशन पर माइक्रोआब्जर्वर और डिजिटल कैमरा रहेगा। इससे सपाई बूथ नहीं लूट पाएंगे।

बौखलाई सपा ने बुधवार को उनकी और योगी आदित्यनाथ की ठाकुरद्वारा, मैनपुरी और निघासन में सभाएं नहीं होने दीं। सुबह दस बजे सिक्योरिटी क्लीयरेंस के बावजूद दो बजे उनके हेलीकाप्टर को उड़ने की इजाजत नहीं दी गई।

वाजपेयी ने कहा कि मैनपुरी में सपा का गढ़ दरक गया है। इसीलिए उपचुनाव में प्रचार के लिए न जाने की घोषणा करने वाले मुलायम और अखिलेश यादव को मैनपुरी में क्रमश: पांच और दो सभाएं करनी पड़ीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें