फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर: फरवरी से फिर शुरू होगा मंदिर निर्माण कार्य, दस जनवरी के बाद से ठप है काम, मशीनें हो रहीं इंस्टॉल

Mon, 29 Jan 2024 08:24 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

प्राण प्रतिष्ठा की वजह से राम मंदिर निर्माण का रुका हुआ काम फरवरी से फिर से शुरू होगा। निर्माण कार्य में लगी मशीनों को इंस्टॉल करने का काम शुरू हो चुका है। 
विज्ञापन
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते राममंदिर निर्माण का काम पिछले दस जनवरी से ही बंद है। अब जल्द ही मंदिर निर्माण का काम गति पकड़ेगा। मंदिर निर्माण की कार्यदायी संस्था एलएंडटी के मजदूर छुट्टी पर गए हैं। एक सप्ताह के भीतर मजदूरों को बुला लिया जाएगा। उधर मंदिर निर्माण कार्य में लगीं मशीनों का इंस्टालेशन फिर से शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


22 जनवरी को नए मंदिर में रामलला के विराजमान होते ही भक्तों का रेला भी उमड़ पड़ा है। रोजाना करीब दो लाख श्रद्धालु रामलला के दरबार पहुंच रहे हैं। इस वजह से भी अभी मंदिर में निर्माण कार्य को रोका गया है। राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि अभी मालवाहक वाहनों का प्रवेश रोका गया है। प्राण प्रतिष्ठा के चलते निर्माण कार्य में लगीं मशीनों को हटा दिया गया था। अब उन्हें फिर से इंस्टाल किया जाने लगा है। एलएंडटी के मजदूर भी एक सप्ताह में वापस आ जाएंगे, इसके बाद ही काम गति पकड़ेगा।

राममंदिर के प्रथम तल का अभी करीब 20 फीसदी काम शेष है। प्रथम तल की छत ढाली गई है, शटरिंग खोलना बाकी है। इसके बाद फिनिशिंग का काम होगा। प्रथम तल तैयार होने में अभी करीब तीन माह लग जाएंगे। इसके बाद शेष एक गुंबद व दूसरे तल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। छह माह में दूसरा तल भी बनकर तैयार हो जाएगा। दिसंबर 2024 तक तीन मंजिला राममंदिर बन जाएगा। इसके बाद अन्य प्रकल्प सहित सुविधाएं विकसित करने का काम दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें