फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर:बदली व्यवस्था से व्यवस्थित हुए रामलला के दर्शन, सुबह से लगीं लंबी कतारें, वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर

Wed, 24 Jan 2024 08:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

बुधवार को सुबह से ही राम मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। बदली व्यवस्था की वजह से सब कुछ सुचारू रूप से हो रहा है। 
विज्ञापन
मंदिर के बाहर भक्तों की कतारें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन मंगलवार को भारी भीड़ के मंदिर परिसर में अंदर घुस जाने से कुछ देर के लिए अव्यवस्था फैल गई थी। मुख्यमंत्री के साथ मंदिर में हुई आला आधिकारियों की बैठक में यह मुद्दा उठा। तय हुआ कि मंदिर के बाहर से लंबी लाइन लगाकर दर्शन कराए जाएंगे। खुद सीएम ने धैर्य के साथ दर्शन करने की अपील की थी। इसका असर बुधवार को दिखा। बुधवार को व्यवस्था मुस्तैद दिखी। हजारों लोगों के मंदिर परिसर में आ जाने के बाद भी दर्शन प्रक्रिया सुचारू रूप से बिना धक्के-मुक्के होती रही। लंबी-लंबी कतारें सुबह से ही दिखनी शुरू हो गईं। 

विज्ञापन


राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन राम भक्तों में मंदिर दर्शन का जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। मंगला आरती के साथ ही दर्शन निरंतर जारी हैं। मौके पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे। 

अब सुबह छह से रात दस बजे तक अनवरत होंगे दर्शन
 प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में हुए भारी इजाफे के मद्देनजर रामलला के दर्शन की अवधि बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से नई परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय किया गया है। अब सुबह छह बजे से रात दस बजे तक दर्शन होंगे। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि इस बीच आरती और भोग के दौरान थोड़ी देर के लिए श्रद्धालुओं को रोका जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होते ही फिर से दर्शन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


दोपहर बाद अयोध्या आने से रोकी गईं बसें
 श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की वजह से अयोध्या आने वाली विभिन्न डिपो की बसों को दोपहर बाद से रोक दिया गया। दरअसल यहां से जाने वालों की संख्या कम है, जबकि बाहरी जिलों से आ रही बसों में श्रद्धालु और पर्यटकों की संख्या अधिक है। अयोध्या में भीड़ पहले से ही बहुत ज्यादा है। इसलिए रोडवेज बसों को, जहां गई हैं, वहीं रोका जाने लगा है। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि 25 से 30 बसें ही आईं-गईं।यातायात सामान्य रहा तो जरूरत के हिसाब से रोडवेज बसें विभिन्न रूटों पर बढ़ाई जाएंगी। श्रद्धालुओं को लाने और ले जाने के लिए विभिन्न रूटों पर 590 बसों के आवागमन की व्यवस्था बनाई है, लेकिन ये तभी चलेंगी जब इनकी जरूरत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें