फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के विकास में रुकावट नहीं बनेगी राजनीति: राजनाथ सिंह

Sat, 17 Sep 2016 06:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि यूपी में विकास कार्यों में राजनीति आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने लखनऊ आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट में राज्य सरकार के सहयोग की भी तारीफ की। कहा कि वे लखनऊ को एक विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने ‘नमामि गंगे’ योजना के तहत जल्द ही गोमती नदी में आवागमन की सुविधा शुरू करने की जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना का खुलासा बाद में किया जाएगा। वे शुक्रवार को राजधानी में आउटर रिंग रोड के शिलान्यास समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सड़कें खुद एक अवसर होती हैं। विकसित देश भी सड़कों के कारण ही तरक्की कर सके। जिस तरह से मध्यकाल में सड़कों के लिए शेरशाह सूरी के लिए याद किया जाता है, उसी तरह से आजाद भारत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को याद किया जाएगा।
विज्ञापन


लखनऊ में शहीद पथ से जानी जाने वाली 31 किमी लंबी सड़क भी अटल जी की ही देन है। जीडीपी की विकास दर दो अंकों में लाने का लक्ष्य भी तभी हासिल किया जा सकता है, जब सड़कें बेहतर हों।
Trending Videos
विज्ञापन

'आउटर रिंग रोड से देश का ही नहीं प्रदेश का विकास होगा'

राजनाथ सिंह व नितिन गडकरी - फोटो : amar ujala
राजनाथ बोले, लखनऊ आउटर रिंग रोड से शहर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश सरकार का भी आभारी हूं। राज्य सरकार ने इस प्रोजेक्ट में पूरा सहयोग दिया। विकास के प्रश्न राजनीति या चुनाव के तराजू पर नहीं तोले जाने चाहिए। हम राजनीति देश बनाने के लिए करते हैं, सरकार बनाने के लिए नहीं।

उन्होंने कहा कि रिंग रोड का निर्माण दो साल में पूरा हो जाएगा। इसके अलावा लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे के चौड़ीकरण का भी टेंडर हो चुका है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में जल, थल और नभ, तीनों में आवागमन शुरू करवाने की योजना पर काम चल रहा है। नमामि गंगे योजना के तहत गोमती में इस तरह के प्रयास शुरू करने की योजना बना ली गई है।

इलाहाबाद में बनेगी रिंग रोड
राजनाथ सिंह ने मंच पर बैठे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या से कहा कि वे इलाहाबाद के लिए भी केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से रिंग रोड मांग लें। साथ ही हंसते हुए कहा कि गडकरी से जो मांगोगे, उसे बिना लिए उन्हें लखनऊ से वापस दिल्ली नहीं जाने दूंगा। इस पर नितिन गडकरी ने इलाहाबाद में भी रिंग रोड देने की मंच से घोषणा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें