राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने राजीव गांधी की मूर्ति के सामने लेटकर प्रार्थना की है कि प्रियंका गांधी से हमारी मुलाक़ात करवा दीजिए। हमारी प्रियंका गांधी से मुलाक़ात नहीं हुई तो हम यहां से नहीं जाएंगे।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के लोगों ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर राजस्थान सरकार के ख़िलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने प्रियंका गांधी से मुलाक़ात की मांग की।
विज्ञापन
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने राजीव गांधी की मूर्ति के सामने लेटकर प्रार्थना की है कि प्रियंका गांधी से हमारी मुलाक़ात करवा दीजिए। हमारी प्रियंका गांधी से मुलाक़ात नहीं हुई तो हम यहां से नहीं जाएंगे। यहां 5 लोग अनशन पर बैठे हैं, जिसमें से 4 महिलाएं हैं।