फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा: अपराधियों को अब बेल नहीं जेल है पसंद है, पूर्ववर्ती सरकार करती थी अपराधियों का संरक्षण

Wed, 01 Dec 2021 10:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा के फर्क साफ है अभियान के तहत बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया से मुखातिब ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा सरकार के शासन में अपराधी सरकारी गाड़ियों में घूमते थे और सपा सरकार एक जाति व समुदाय विशेष की सरकार होकर रह गई थी। 
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में अब अपराधियों और माफियाओं को बेल (जमानत) पर छूटना नहीं बल्कि जेल जाना पसंद है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जहां सत्ता के संरक्षण में अपराधी और माफिया प्रदेश की जनता को लूटते थे वहीं अब माफियाओं और अपराधियों की संपत्ति पर सरकार का बुलडोजर चल रहा है।
विज्ञापन


भाजपा के फर्क साफ है अभियान के तहत बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया से मुखातिब ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा सरकार के शासन में अपराधी सरकारी गाड़ियों में घूमते थे और सपा सरकार एक जाति व समुदाय विशेष की सरकार होकर रह गई थी। 

उन्होंने कहा कि योगी सरकार की ओर से लागू धर्म परिवर्तन कानून ने धर्मांतरण और लव जिहाद की कमर तोड़ दी है। वहीं अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति से सरकार ने किया भूमाफि याओं और अपराधियों का सफाया किया है। उन्होंने कहा कि जनता भूली नहीं है जब सपा सरकार में प्रदेश के लगभग 1550 थानों में लगभग 600 से ज्यादा में एक ही जाति व समुदाय विशेष के लोग काबिज थे। 
विज्ञापन


योगी सरकार में 1,866 करोड़ से अधिक की संपत्ति को कब्जा मुक्त कराने का काम किया है। गैंगेस्टर एक्ट के तहत 36,990 अपराधियों को गिरफ्तार किया है 523 लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। प्रदेश में 214 नए थानों की स्थापना की है। इस अवसर पर अभय प्रताप सिंह और अंकुश त्रिपाठी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें