फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हाल बेहाल

Sat, 28 Sep 2024 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में विगत दो दिनों से होने वाली बारिश ने नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकासी की पोल खोल दी है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्ग जहां नाला बन गए। वहीं अस्पताल परिसर भी तालाब बन गए। रुक-रुककर होने वाली बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ व डाल गिरने से जहां गांव की बत्ती गुल रही। वहीं नगर में भी बिजली की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को 18 एमएम बरसात हुई। वहीं बृहस्पतिवार रात व शुक्रवार हुई बरसात के बाद इकौना नगर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सीएचसी इकौना, थाना व प्राथमिक विद्यालय परिसर सहित नगर की गलियां पानी से सराबोर हो गईं। वहीं इकौना से सटे इकौना देहात में के मोहल्ला बाग़बान, पांच पीरान, टीचर्स कॉलोनी, लोनियन पुरवा, नत्था पुरवा, शक्ति नगर सहित अन्य स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है।
यही हाल जमुनहा बाजार सहित जिले के अन्य गांवों का भी रहा। जहां कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं शुक्रवार रात बरसात के बीच सिरसिया के कुथनी मधवापुर में पोल पर पेड़ की डाल गिरने से गांव की बत्ती गुल है। बरसात के कारण सिरसिया, जमुनहा, गिलौला, सोनवा व भंगहा सहित लक्ष्मनपुर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। यहां बिजली की आवाजाही जारी है। इससे उपभोक्ता बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें