जनरल और रिजर्वेशन क्लास का टिकट बेचने वाले छोटे स्टेशनों (सिंगल विंडो) पर भी सोमवार से स्लीपर क्लास का तत्काल टिकट मिलेगा। चूंकि ये काउंटर सुबह 11 बजे से खुलते हैं और नई व्यवस्था के तहत तत्काल का स्लीपर क्लास का टिकट भी इसी समय से मिलना शुरू होगा।
इसलिए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के 25 सिंगल विंडो वाले स्टेशनों से तत्काल टिकट लिया जा सकेगा। दलालों के खेल के चलते बंद हुई थी व्यवस्था सिंगल विंडो काउंटर पहले सुबह 8 बजे खुलते थे।
इसी समय तत्काल का रिजर्वेशन भी खुलता था। करीब ढाई साल पहले विजिलेंस की जांच में पता चला कि इन स्टेशनों पर तैनात क्लर्क दलालों से मिलकर तत्काल कोटे के टिकट बनाने का खेल करते हैं।