फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'न रेल किराया बढ़ेगा, न निजीकरण होगा'

Sun, 08 Feb 2015 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों रेल बजट में किराया बढ़ाने का संकेत देने वाले रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के सुर शनिवार को बदले नजर आए। उन्होंने कहा कि बजट में किराया नहीं बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने कहा कि इस बजट में रेलवे में बड़ा निवेश किया जाएगा लेकिन इसका बोझ यात्रियों पर नहीं डाला जाएगा। साथ ही उन्होंने वादा किया कि किसी भी कीमत पर रेलवे का निजीकरण नहीं किया जाएगा।

लखनऊ-काठगोदाम त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि रेलयात्री आठ गुना तो माल ढुलाई का खर्चा सात गुना बढ़ चुका है। इसे देखते हुए अगले 4-5 सालों संसाधन ढाई गुना तक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

निजीकरण पर फैला रहे भ्रम

रेल राज्यमंत्री ने रेलवे के निजीकरण की चर्चाओं को सिरे से नकार दिया है। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि यह भ्रम फैलाया जा रहा है। रेलवे में निजीकरण नहीं होगा।

पूंजी निवेश की रेलवे में बहुत जरूरत है। लेकिन इसका यह कतई अर्थ नहीं है कि निजीकरण होने जा रहा है।

सुरक्षा के लिए आरपीएफ को ज्यादा अधिकार
सिन्हा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे जिम्मेदार व्यवस्था लागू करना चाहता है। इसके लिए आरपीएफ के अधिकार बढ़ाने की कवायद चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें