फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस की खौलती कढ़ाई में गिरकर मौत

Sun, 08 Feb 2015 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर इलाके में शुक्रवार शाम पैर फिसलने से गुड़बेल मालिक अचानक खौलती हुई रस की कढ़ाई में जा गिर गया।
विज्ञापन


किसी तरह मजदूरों ने उसे कढ़ाई से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बेलगवां निवासी चिरंजीव लाल (55) की गांव के बाहर गुड़बेल लगी है। परिवारीजनों के मुताबिक चिरंजीव शुक्रवार वह शाम अपने खेतों की ओर गया था, वहां से गुड़बेल पहुंच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

कढ़ाई में खौल रहा था रस

गुड़बेल में मजदूर गुड़ बना रहा थे। कढ़ाई में रस खौल रहा था। कुछ रस कढ़ाई के आसपास बह गया था। इसी बीच चिरंजीव खौलते रस से भरी कढ़ाई के पास पहुंच गया।

परिवारीजनों के मुताबिक इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह खौलती कढ़ाई में जा गिरा। वहां मौजूद मजदूर जब तक उसे बाहर निकालते वह बुरी तरह से झुलस गया था।

परिवारीजन आननफानन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

चिरंजीव की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें