लखनऊ। पुलिस प्रवर्तन दस्ते ने सोमवार को इलाकाई इंजीनियरों की मौजूदगी में बिल्लौचपुरा और खदरा क्षेत्र में बिजली चोरों के घर छापे मारे। इस छापे में 20 जगहों पर बिजली चोरी मिलने पर पुलिस केस दर्ज हुआ है।
अधीक्षण अभियंता रमेश चंद पांडेय ने बताया कि नादान महल रोड उपकेंद्र के तहत बिल्लौचपुरा में मो. यूसुफ, जुल्फकार, हसन अब्बास, चंदा, ताजबानो, इशरत जहां, नासिर ,दिलीप के घरों में सीधे केबल के जरिये बिजली चोरी की जा रही थी। उधर, मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि अहिबरनपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता आरबी वर्मा के नेतृत्व में कदम रसूल, मदेयगंज, रमबगिया में भी बिजली चोरी पकड़ी गई। चोरी करने वालों में तहमीना, मो आरिफ, अब्दुल गफ्फार, मो एकलाख, शमसुद्दीन, मोहम्मद आरिफ, समुद्र, मोहम्मद फारूक शामिल हैं। इन सभी का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है।