लखनऊ विश्वविद्यालय : आज फार्मेसी छात्र चलाएंगे अभियान
लखनऊ। वर्ल्ड ओआरएस डे के मौके पर लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे फार्मेसी के छात्र मंगलवार को डायरिया से बचाव व जागरुकता अभियान चलाएंगे। इसमें इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की सहभागिता रहेगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय की कार्यवाहक कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने सोमवार को पोस्टर जारी किया। इस बारे में प्रो. पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जन सामान्य को सुविधा पहुंचाना है।