कांग्रेस के लिए राहुल गांधी को राहु काल बताते हुए बाबा रामदेव ने वर्ष 2014 के पीएम पद कादावेदार नरेंद्र मोदी को बताया।
उन्होंने बुधवार को बाबा मनोहर नाथ मंदिर सूरजकुंड पहुंचकर जैन मुनि प्रभ सागर महाराज का अनशन खत्म कराया।
मंदिर प्रांगण पहुंचे भारत स्वाभिमान पार्टी के बाबा रामदेव ने कहा कि कुछ ब्यूरोक्रेट्स की सरपरस्ती में कई लोग पशु धन का नाश कर रहे हैं।
जैन मुनि मैत्रि प्रभसागर जी महाराज का उद्देश्य सही है। मांस निर्यात हर हाल में बंद होना चाहिए। जैन, सनातन और आर्य समाज समेत सब गोहत्या का विरोध करते हैं।
पंद्रह दिन से धरने पर बैठे जैन मुनि का बाबा रामदेव ने अनशन तुड़वाया। जैन मुनि ने कहा कि यदि प्रशासन ने उनके मांग पत्र पर कार्रवाई नहीं की तो वह दोबारा धरने पर बैठेंगे।
स्वामी ओमवेश ने भी जैन मुनि को समर्थन देते हुए भारतीय संस्कृति में गाय के महत्व पर प्रकाश डाला।