फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने डॉ. कफील को पत्र लिखकर जांच की मांग का किया समर्थन, आरोप पर सांसद ने दिया जवाब

Sun, 17 Jun 2018 09:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व डॉ. कफील। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौत मामले में आरोपी डॉ. कफील खान के छोटे भाई पर हुए जानलेवा हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें (डॉ. कफील) पत्र लिखा है और मामले की उच्चस्तरीय जांच का समर्थन किया है। वहीं, भाजपा सांसद ने डॉ. कफील पर एक वर्ग विशेष का नेता बनने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर डॉ. कफील ने छोटे भाई कासिफ जमील पर हुए हमले के पीछे भाजपा सांसद कमलेश पासवान और व्यापारी सतीश नंगलिया का हाथ बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर में मौजूदगी के दौरान हुए इस जानलेवा हमले की जांच सीबीआई से कराई जाए। उन्हें यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं है। जरूरत पड़ी तो इसके लिए वह मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे।

राहुल गांधी ने पत्र में कासिफ जमील के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही हाईसिक्योरिटी जोन में हमला होने को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए जिससे कि आरोपियों का पता चल सके।
विज्ञापन


डॉ. कफील के भाई कासिम पर 10 जून को उस वक्त हमला हुआ था जब वो रात करीब साढ़े दस बजे इफ्तार के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। तरंग क्रॉसिंग के पास दो स्कूटर सवारों ने उन पर तीन गोलियां चलाई जो कि कासिम के कंधे, सीने और पीठ पर लगी थीं। घटना के बाद डॉ. कफील ने इलाज में डॉक्टरों द्वारा जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

एक विशेष वर्ग का नेता बनना चाहते हैं डॉ. कफील खान

डॉ. कफील खान
डॉ. कफील खान के आरोपों पर रविवार को भाजपा सांसद कमलेश पासवान ने रविवार को गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि शहर की तमाम जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले कासिफ और उनके भाई डॉ. कफील फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। पासवान ने कहा कि एक बार तो कासिफ ने खुद के पैर में गोली मारकर दो लोगों को फंसा दिया था। इस बार गोली लगने के एक हफ्ते बाद अचानक सुर्खियां पाने के लिए एक सांसद और उसके व्यापारी मित्र पर गलत आरोप लगा रहे हैं। सांसद ने मानहानि का मुकदमा करने की बात भी कही।

पासवान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पत्र आने के बाद वह एक विशेष वर्ग का नेता बनना चाहते हैं। इसीलिए अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं ताकि सुर्खियां बटोर सकें। उनके भाई को गोली लगी है। वह अस्पताल में भर्ती हैं, फिर भी डॉ. कफील मानवता भूलकर टाई लगाकर मीडिया के सामने बयान दे रहे हैं। यह निंदनीय है। एक डॉक्टर से इस तरह की उम्मीद नहीं की जा सकती है। कासिफ को गोली मारे जाने की जांच पुलिस कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें