फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोची रामचेत को भेजी सामग्री, बोले- इससे अपना व्यापार शुरू कीजिए

Tue, 03 Sep 2024 07:10 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुल्तानपुर के मोची रामचेत को जूता-चप्पल बनाने की सामग्री भेजी है। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
1 of 4
मोची रामचेत की दुकान पर भीड़ लग गई। - फोटो : amar ujala
सोमवार की दोपहर करीब 2:30 बजे का समय। रामचेत अपनी गुमटी पर बैठे चप्पल बना रहे थे, अचानक एक लग्जरी कार आकर दुकान के सामने रूकी। गाड़ी से तीन लोग नीचे उतरे और चार गत्तों में भरे सामान उतारकर रामचेत के पास रख दिया। रामचेत ने पूछा, साहब! यह क्या है, मैं इसका क्या करूंगा। सामान लेकर आए एक व्यक्ति ने कहा कि राहुल गांधी ने यह सामान आपके लिए भेजवाया है। 

यह सुनते ही रामचेत भौचक्के रह गए। पैकेट खोला तो उनके खुशी का ठिकाना न रहा। उसमें सिलाई के सामान और जूता-चप्पल बनाने का कच्चा माल था। इसमें पफ चमड़ा (नंबर वन), रिपीट, सिलाई का सामान, सोल और पैताबा शामिल थे। बकौल रामचेत,इस सामान की कुल कीमत 50 हजार रुपए से अधिक है। इससे वह महिलाओं और पुरुषों दोनों के जूते और चप्पल तैयार कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती मामला: धरने के दौरान एक अभ्यर्थी को आया हार्ट अटैक, सिविल अस्पताल ने किया रेफर

ये भी पढ़ें - सीएम योगी का बड़ा एलान: अगले दो साल में यूपी पुलिस में एक लाख नौजवानों की होगी भर्ती, दो लाख सरकारी नौकरी भी



विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को सुल्तानपुर के मोची रामचेत को जूता-चप्पल बनाने की सामग्री भेजी है और कहा कि आप इससे अपना व्यापार शुरू कीजिए। सोमवार को उनकी दुकान पर सामग्री लेकर पहुंचे लोगों ने रामचेत को बताया कि ये सामग्री राहुल गांधी ने भेजवाई है। इस सामान से वह अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं। व्यापार शुरू करने में कोई दिक्कत न आए इसके लिए राहुल गांधी ने कच्चे माल के साथ ही छोटी-छोटी मशीनें भी भेजवाई हैं। सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। इसमें चमड़ा, लेदरपेस्ट, धागा, सुई और शोल के साथ-साथ कई अन्य सामान भी भेजी है। जैसे ही आसपास के लोगों को मामले की जानकारी हुई रामचेत की दुकान पर लोगों की भीड़ लग गई।

बीते दिनों एक मुकदमे के सिलसिले में राहुल गांधी सुल्तानपुर आए थे तभी वह रामचेत की दुकान पर गए थे और एक जूता भी सिला था तब से रामचेत चर्चा में आ गए हैं। राहुल गांधी ने कई बार उनका जिक्र अपने भाषणों में किया है। मुलाकात के बाद राहुल ने रामचेत को एक जूता सिलने की मशीन भी भेजी थी। वहीं, रामचेत ने भी जूते बनाकर राहुल गांधी को भेजा था जिसे पहनकर राहुल गांधी ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इस दौरान उन्होंने रामचेत के काम की तारीफ भी की थी। अब सोमवार को राहुल गांधी ने फिर से रामचेत के लिए सामान भेजा। 
 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : amar ujala
रामचेत की किस्मत 26 जुलाई को उस समय बदली, जब राहुल गांधी का काफिला उनकी दुकान पर रुका था। एमपी एमएलए कोर्ट पर पेशी से लौटते हुए राहुल गांधी ने न केवल रामचेत से भेंट की, बल्कि दुकान पर बैठकर चप्पल की सिलाई और जूता चिपकाने का काम भी किया था। 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : amar ujala
राहुल गांधी ने रामचेत की आर्थिक स्थिति की जानकारी लेने के बाद एक सिलाई मशीन भेजी थी। अब दूसरी बार उपहार स्वरूप राहुल गांधी की इस मदद ने रामचेत के दुकान की दिशा बदल दी है। अब उनके पास उत्कृष्ट गुणवत्ता के सामान हैं, जो उनके व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें