फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: यूपी में बदल जाएगी फुटबॉल की तस्वीर, सीएम योगी बोले- बनाएंगे एक हजार खेल के मैदान, तस्वीरें

Tue, 03 Sep 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चीफ मिनिस्टर कप का शुभारंभ करने पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि देश में पीएम मोदी के निर्देशन में खेलों का विकास हुआ है। खेलो इंडिया के माध्यम से जहां खेल कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है, वहीं उनकी प्रेरणा से प्रदेश ने इनके साथ जुड़कर के इसे एक नई दिशा देने का कार्य किया है। इसी के तहत प्रदेश में 57 हजार ग्राम पंचायतों में एक-एक खेल का मैदान बनाया जा रहा है।

इसके अलावा 825 विकासखंडों में एक-एक मिनी स्टेडियम और सभी 75 जनपदों में एक-एक स्टेडियम बनाने का काम प्रगति पर चल रहा है। उन्होंने स्टेडियम में दर्शकों के उत्साह को देखकर बोला कि इतनी तेज बोलिए कि आपकी आवाज की गूंज बंगाल तक पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
इसके बाद उन्होंने भारत माता की जय का जयघोष किया, जिसके जवाब में दर्शकों ने सीएम का पूरा साथ दिया। योगी ने कहा कि फुटबॉल संघ ने सभी जनपद और 18 मंडल में एक-एक स्टेडियम फुटबॉल के लिए समर्पित करने की अपेक्षा की है। हम उन्हें बता दें कि सरकार भी यह चाहती है ताकि खेल और खेलकूद की गतिविधियां आगे बढ़ें।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि हमेशा खेल जगत में उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद और हॉकी के मशहूर खिलाड़ी केडी सिंह बाबू उत्तर प्रदेश की ही माटी के सपूत थे। इस स्टेडियम का नाम भी केडी सिंह बाबू के नाम पर ही रखा गया है। यही नहीं उत्तर प्रदेश ने फुटबॉल की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड, वर्ल्ड चैंपियनशिप आदि में पदक जीतने वाले 500 से अधिक खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से अलग-अलग सेवा में सरकारी नौकरी दे चुकी है। सरकार इसे आगे भी जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
इस अवसर पर मंत्री गिरीश यादव, भारतीय फुटबॉल संघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे, उत्तर प्रदेश क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य मोहसिन रजा, यूपी खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें