फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमप्रसंग के चलते लड़की के भाइयों ने युवक को दी दर्दनाक मौत, पांच गिरफ्तार

Wed, 27 Nov 2019 06:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
पकड़े गए हत्यारोपियों के साथ मौजूद पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रायबरेली में हरचंदपुर थाना अंतर्गत शारदा नहर पुल के नीचे 17 नवंबर को मिले युवक के शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने बुधवार को हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में शामिल पांच आरोपियों के साथ शव को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी को भी बरामद किया गया।

विज्ञापन


आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की। बताया कि युवक की हत्या उनके घर की एक युवती के साथ अवैध संबंधों के चलते की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से बोलेरो गाड़ी के अलावा मृतक का मोबाइल फोन, मृतक के कपड़े और पासपोर्ट भी बरामद किया है। रायबरेली पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर हत्यारोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। जबकि हत्या में शामिल एक अभियुक्त अभी फरार है।

15 नवंबर की रात से गायब था युवक
मालूम हो कि 17 नवंबर को चौकीदार ग्राम हिलगी द्वारा शारदा नहर पुल के नीचे एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। शव के गले में गुलाबी रंग का दुपट्टा पड़ा हुआ था। दोनों हाथ पीछे की ओर प्लास्टिक की रस्सी से बंधे हुए थे। सूचना पाकर थानाध्यक्ष हरचंदपुर ने पुलिस टीम के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया के द्वारा भी प्रचार प्रसार किया गया था। 19 नवंबर को दिलीप पाठक व अन्य लोगों ने थाने पर पहुंच कर युवक की पहचान भाई अजय कुमार पाठक पुत्र शंभुनाथ पाठक निवासी रानीगंज मजरे बहुआ थाना मोहनगंज जनपद अमेठी के रूप में की थी। भाई दिलीप ने बताया था कि अजय 15 नवंबर की रात से गायब था। जिसकी गुमशुदगी थाना मोहनगंज में दर्ज कराई गई थी।

आरोपियों की बहन के साथ थे युवक के अवैध संबंध
पकड़े गए आरोपियों में मोहर्रम अली पुत्र जब्बार अली निवासी पूरे रामसिंह मजरे मिर्जागढ़ थाना मोहनगंज अमेठी, रिजवान पुत्र मो. रमजान मनिहार निवासी तकिया चकपीर शाह थाना मिलएरिया रायबरेली, मो. उस्मान पुत्र मो. रमजान निवासी तकिया चकपीर शाह थाना मिलएरिया रायबरेली, नसरीन बानो पत्नी रिजवान निवासी तकिया चकपीर शाह थाना मिलएरिया रायबरेली,रहीसुन पत्नी मो. उस्मान निवासी तकिया चकपीर शाह थाना मिलएरिया रायबरेली शामिल हैं।

आरोपियों ने बताया कि मृतक अजय के आरोपियों की बहन व मोहर्रम अली की साली के साथ अवैध संबंध थे। जिसके चलते 15 नवंबर की रात को उसकी हत्या की। उसके बाद 16 नवंबर की रात को बोलेरो गाड़ी से युवक के शव को हरचंदपुर थाना क्षेत्र में फेंक दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें