फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सिरे से डिजाइन होगा लखनऊ का हजरतगंज चौराहा, सरपट दौड़ेगा ट्रैफिक

Wed, 27 Nov 2019 04:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कुछ ऐसा होगा चौराहे का नक्शा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ के प्रमुख हजरतगंज चौराहे (अब अटल चौक चौराहा) पर जल्द ट्रैफिक बिना रुके सरपट दौड़ेगा। इसके लिए इसे नए सिरे से डिजाइन किया जाएगा, जिसमें चौराहे को छोटा करने के साथ इसे पार करने की दूरी को कम किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए डब्लूआरआई (वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट) की टीम शुक्रवार को राजधानी आएगी। यह चौराहे को ऐसे डिजाइन करेगी कि गंज में ट्रैफिक गोमतीनगर के समता मूलक चौराहे की तरह बिना रुके चलता रहे। दिल्ली में डब्लूआरआई की कार्यशाला से लौटने के बाद नगर आयुक्त ने मंगलवार को यह जानकारी दी।  

चारबाग से हजरतगंज तक की रोड को स्मार्ट बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए ही अब हजरतगंज चौराहे को नए सिरे से डिजाइन किया जाएगा, ताकि यहां जाम न लगे। नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि फ्री टर्न की तर्ज पर चौराहे की जो डिजाइन बनाई जाएगी, उसका पहले अस्थायी डिजाइन बनाकर ट्रायल भी होगा।
विज्ञापन


इसमें देखा जाएगा कि नई डिजाइन से ट्रैफिक का जाम दूर हो रहा है कि नहीं। ट्रायल से यह भी सामने आएगा कि डिजाइन में और क्या कमी है व क्या सुधार करना है। गंज के अलावा चारबाग, रविंद्रालय, केकेसी, हुसैनगंज, बर्लिंग्टन और बापू भवन चौराहे की डिजाइन में भी सुधार किया जाएगा।
 

नहीं रहेगी ट्रैफिक सिग्नल लाइट की जरूरत

नगर आयुक्त ने बताया कि जिस तरह से चौराहे को बनाने की योजना है, उसमें हजरतगंज में ट्रैफिक सिग्नल लाइटों की जरूरत ही नहीं रहेगी। ट्रैफिक  बिना रुके चलता रहेगा। अभी हजरतगंज चौराहा काफी बड़ा है। इस कारण इसे पार करने में गाड़ी वालों को काफी समय लगता है।

नई डिजाइन में चौराहा छोटा कर यह दूरी कम की जाएगी। बिना रुके ट्रैफिक चलता रहे और इसके साथ पैदल चलने वाले भी निकल सकें, इसका भी ध्यान डिजाइन में रहेगा। वहीं, महापौर ने बताया कि चौराहे पर अटल चौक के नाम का शिलापट्ट भी लगेगा।
विज्ञापन

पतली की जाएगी सड़क, फुटपाथ होंगे चौड़े

नगर आयुक्त ने बताया कि चारबाग से हजरतगंज तक स्मार्ट रोड की योजना में सबसे अधिक जोर पैदल चलने वालों के लिए चौड़ा फुटपाथ और उसके बीच-बीच में पार्कंग बनाने पर है। इसके लिए सड़क के डामर वाले हिस्से की चौड़ाई को कम कर फुटपाथ को चौड़ा किया जाएगा, ताकि पैदल चलने वाले उसमें आसानी से चल सकें।

यहां पर भी होगा बदलाव
हजरतगंज चौराहे से कसमंडा के सामने वाली रोड और रोवर्स के सामने वाली रोड पर कम ट्रैफिक लोड को देखते हुए इसकी डिजाइन में बदलाव होगा। अभी रोवर्स रेस्टोरेंट के सामने और कसमंडा की साइड की ओर सड़क पर अवैध पार्किंग है। इसे देखते हुए यहां पर भी डिजाइन में बदलाव किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें