फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एयरपोर्ट से कीजिए रेडियो टैक्सी की आरामतलब सवारी

Tue, 08 Apr 2014 10:11 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट प्राधिकरण ने चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से रेडियो टैक्सी के संचालन को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


यानी जल्दी ही रेडियो टैक्सी का संचालन होने से विमा न से आने वाले यात्रियों को सस्ता एवं आरामदायक सफर की सुविधा होगी।

प्राधिकरण रेडियो टैक्सी संचालकों को पार्किंग स्थल भी मुहैया कराएगा ,बशर्ते उसको भारत सरकार से एनओसी लेगी होगी। प्राधिकरण इसका प्रस्ताव भारत सरकार को भेजेगा।

सोमवार को परिवहन विभाग एवं एयरपोर्ट प्राधिकरण के बीच यह सहमति बनी है। उप परिवहन आयुक्त गंगाफल संभागीय परिवहन अधिकारी जयशंकर तिवारी टीम के साथ एयरपोर्ट पहुंचे और प्राधिकरण अधिकारियों से रेडियो टैक्सी संचालन के मुद्दे पर बातचीत की।
विज्ञापन


इसके बाद रेडियो टैक्सी काउंटर खोलने के लिए जगह देखी और कार को खड़ी करने के लिए पार्किंग स्थल का जायजा लिया।

परिवहन अधिकारियों ने प्रीपेड एवं कार रेंटल टैक्सी काउंटर के अलावा कुछ टैक्सी चालकों से किराए के बारे में भी जानकारी हासिल की।

इसके बाद परिवहन अफसरों की टीम ने रेडियो टैक्सी संचालन के लिए प्राधिकरण टेंडर भी लाए हैं। उपायुक्त ने प्राधिकरण से अनुरोध किया, कि जब रेडियो टैक्सी संचालन टेंडर डालने की औपचारिकताएं पूरी न कर ले तब उनका वेट किया जाए।

परिवहन टीम का घेराव
रेडियो टैक्सी संचालन के लिए एयरपोर्ट पर निरीक्षण करने पहुंची टीम का एयरपोर्ट के प्रीपेड व कार रेंटल टैक्सी चालकों ने विरोध में नारेबाजी करते हुए उनका घेराव किया।

चालकों ने एयरपोर्ट अधिकारियों पर ही प्रीपेड टैक्सी ठीक से न चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रेडियो टैक्सी का संचालन होने से उनका धंधा तो और चौपट होगा।
विज्ञापन


वहीं, रेडियो टैक्सियों की हालत भी प्रीपेड टैक्सियों जैसी हो जाऐगी। चालकों ने एयरपोर्ट अधिकारियों की शिकायत की। गंगाफल भी लिखित शिकायत देने की बात कहते चले गये।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें