फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली की, तो होगी BTC कॉलेजों की जांच

Tue, 08 Apr 2014 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटीसी कॉलेजों में फीस के अलावा होने वाली अवैध वसूली की जांच कराई जाएगी। इसके लिए निदेशालय स्तर पर कमेटी बनेगी, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन


कमेटी शिकायत वाले कॉलेजों में जाएगी और जांच करेगी और शिकायत सही मिलने पर संबंधित कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें संबद्धता भी रद्द की जा सकती है।

यूपी में 701 निजी कॉलेजों में बीटीसी कोर्स चलाने की संबद्धता राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने दिया है।

प्रत्येक कॉलेजों में बीटीसी की 50-50 सीटें हैं। राज्य सरकार ने इन कॉलेजों की फीस तय कर रखी है। फ्री सीट की फीस 22,000 और पेड सीट की फीस 44,000 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीटीसी में दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 28 मार्च से कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। राज्य सरकार से निर्धारित फीस के बाद भी निजी कॉलेज छात्र-छात्राओं पर अधिक फीस देने का दबाव डल रहे हैं।

एससीईआरटी के पास इस तरह की काफी शिकायतें आई हैं। इसके आधार पर कमेटी बनाकर जांच कराने का निर्णय किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें