फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

४० रुपये मांगने पर कर्मचारी को कार में घसीटा, सीसीटीवी कैमरे में दर्ज पूरी करतूत

विज्ञापन
पंप कर्चमारी को घसीटने के बाद कार सवारों ने अचानक छोड़ा तो उसकी जान पर बन आई। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
पारा इलाके में एक पेट्रोल पंप पर रविवार दोपहर को नाइट्रोजन हवा भरने वाले कर्मचारी की जान पर बन आई। हवा भरने के बाद जब कर्मचारी ने 40 रुपये मांगे तो कार सवारों ने गालियां दीं।
विज्ञापन

उसे कार के साथ घसीट ले गए और 50 मीटर के बाद सड़क के पास फेंक दिया। मामले का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एडीसीपी को जानकारी हुई।
उनके फटकार लगाने के बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। अलीगंज निवासी राजेश सिंह उर्फ पप्पू भैया का मोहान रोड पर बालाजी के नाम से पेट्रोल पंप है।
जिस पर लईक नाम का युवक नाइट्रोजन हवा भरने का काम करता है। लईक के मुताबिक, दोपहर 12 बजे आई-20 कार सवार युवक पेट्रोल भरवाने के बाद नाइट्रोजन हवा भरवाने पहुंचे। हवा भरने के बाद जब लईक ने 40 रुपये मांगे तो युवकों ने गालियां दी।
विज्ञापन

विरोध पर हाथापाई पर आमादा हो गए। इसके बाद कर्मचारी रुपये लेने कार के पास पहुंचा तो उसे चालक की तरफ वाले दरवाजे पर लटकाकर 50 मीटर तक घसीटा। पंप से बाहर निकलने के बाद सड़क पर गिरा दिया। किसी तरह वह कार के नीचे आने से बचा।
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी पर पंप मालिक ने पारा थाने पर दोपहर में तहरीर दी। लेकिन देर रात करीब 10 बजे तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। रात में सोशल मीडिया पर कार सवारों की करतूत का वीडियो वायरल हुआ।
इसके बाद एडीसीपी दक्षिण पुर्णेंदु सिंह ने पारा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार से मामले की जानकारी ली और मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। इस पर देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

कार सवारों की करतूत हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद। पंप कर्मचारी को घसीटते ले गए। - फोटो : ??? ?????

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें