फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: औरंगाबाद में लगा जनसुनवाई शिविर, मिले 32 आवेदन

विज्ञापन
औरंगाबाद में लगा जनसुनवाई शिविर।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का आपका विधायक, आपके द्वार कार्यक्रम रविवार को 185वें सप्ताह में पहुंच गया। इसके तहत रॉयल सिटी, औरंगाबाद में जनसुनवाई शिविर लगा, जहां विधायक की टीम ने जनसमस्याएं सुनीं। स्वास्थ्य, शिक्षा व खेल जैसे क्षेत्रों में सुविधाएं भी प्रदान कीं।
विज्ञापन


शिविर में स्वास्थ्य, सड़क, नाली, राजस्व, बेंच, सोलर लाइट और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित 32 आवेदन प्राप्त हुए। सभी प्रकरणों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई और समाधान के लिए भेजा गया। स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें 85 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 75 वृद्धजनों को निशुल्क चश्मे दिए जाएंगे।
युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए 193वें बॉयज यूथ क्लब और 133वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। बॉयज यूथ क्लब को क्रिकेट और वॉलीबॉल किट प्रदान की गईं। गर्ल्स यूथ क्लब को कैरम, बैडमिंटन और वॉलीबॉल किट मिली। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अर्पिता पांडेय, अर्पिता सिंह, आध्या कैथवास और साहिल सिंह को साइकिलें दी गईं। इन साइकिलों से विद्यार्थियों को विद्यालय तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें