फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव रखकर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के सीते विहार कॉलोनी में शनिवार को रामप्रकाश सिंह (56) की पीटकर हत्या कर दिए जाने के मामले में रविवार को परिवारीजनों ने गांव में ही शव रखकर प्रदर्शन किया। परिवारीजनों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के मकान गिराए जाएं और उनकी संपत्ति जब्त की जाए जिसमें दो ट्रैक्टर ट्रॉली भी शामिल हैं। वहीं पुलिस, फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

दुबग्गा के सीते विहार कॉलोनी में रहने वाले रामप्रकाश सिंह की शनिवार दोपहर आठ लाख रुपये के विवाद में लोहे की रॉड और सरियों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि गांव में ही रहने वाले आरोपित सरवन और उसके परिवारीजन बुजुर्ग को जबरन अपने घर में घसीटकर ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटे जैकी की तहरीर पर आरोपित श्रवण, उनकी पत्नी कमला, बेटे रवि, चंद्रप्रकाश, जय प्रकाश और ज्ञान प्रकाश के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने शनिवार को ही श्रवण, उसकी पत्नी कमला और दो बेटों रवि व जयप्रकाश को गिरफ्तार भी कर लिया था। वहीं दो की तलाश में दबिश दी जा रही है।
रविवार को राम प्रकाश सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिवारीजन शव लेकर दोपहर करीब तीन बजे घर पहुंचे और शव को गांव में ही रखकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने आरोपित पक्ष का मकान गिराने, उनकी माल स्थित गांव में खड़ी दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त करने और फरार आरोपितों की गिरफ्तार की मांग की। सूचना पर पुलिस के अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। करीब दो घंटे चली बातचीत के बाद परिवारीजन पुलिस से मिले आश्वासन के बाद शांत हुए और अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। इस मामले में फरार ज्ञान प्रकाश और चंद्र प्रकाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें