फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार ने की फायरिंग, इंस्टाग्राम पर किया वीडियो अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
काकोरी। दुबग्गा इलाके के आउटर रिंग रोड पर कार सवार युवक ने बंदूक से फायरिंग की। खुद उसी ने वीडियो बनाया और फिर इसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। देर शाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है। वीडियो में फायरिंग करने वाला युवक मलिहाबाद के कसमंडी का रहने वाला शान है। उसकी दुबग्गा इलाके में एसबीएल इंटरप्राइजेज के नाम से टाइल्स की दुकान है। रविवार शाम को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ जिसे शान के इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था। उसकी आईडी पर शान किलर लिखा था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर काकोरी व दुबग्गा की पुलिस तलाश करने में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रकाश सिंह केमुताबिक, वीडियो के बारे में जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें