विवेक हत्याकांड में आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी के समर्थन में लखनऊ के पुलिसकर्मी उतर आए हैं। उत्तर प्रदेश राज्य पुलिस कर्मचारी परिषद के बैनर तले प्रशांत को निर्दोष बताते हुए पुलिसकर्मी बांह पर काली पट्टी बांध काला दिवस मना रहे हैं। वहीं उनके इस कदम पर सरकार सख्त कार्रवाई करने की बात कर रही है।
विज्ञापन
2 of 7
विवेक तिवारी हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार को लखनऊ के कई थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने काली पट्टियां बांधकर विरोध जताया। गुडंबा थाना, नाका, अलीगंज, एसएसपी कार्यालय समेत शहर के कई थानों के पुलिसकर्मी, आरोपी सिपाही प्रशांत के समर्थन में उतर आए हैं। सभी एकजुट होकर अपना विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
protest of policemen
- फोटो : amar ujala
आरोपी सिपाही के समर्थन में पुलिसकर्मियों की सहभागिता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिन्हें काली पट्टी नहीं मिली उन्होंने जूते के फीते या फिर लैंडलाइन फोन के केबल को ही बांह पर लपेट लिया। यूपी 100 के भी सिपाही आरोपी प्रशांत के समर्थन में हैं।
4 of 7
विवेक तिवारी हत्याकांड में सिपाहियों की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी के बाद पुलिस कर्मियों की गोलबंदी तेज
वहीं, डीजीपी ऑफिस से जारी बयान में कहा गया है कि कुछ स्थानों पर पुलिसकर्मियों द्वारा काली पट्टियां बांधकर विरोध जताने की खबर मिली है। ऐसे लोगों के बारे में छानबीन कराई जा रही है। उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने ये भी कहा है कि कई पुरानी तस्वीरों को एनिमेट और एडिट कर गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
डेमो पिक
डीजीपी ने कहा है कि पुलिस सेवा से बर्खास्त किए गए बृजेंद्र यादव और अविनाश पाठक को वाराणसी और मिर्जापुर से गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य पुलिसकर्मी को भी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
6 of 7
यूपी पुलिस
मालूम हो कि दो दिन पहले परिषद के महामंत्री व कानपुर में पीएसी में तैनात सिपाही अविनाश पाठक ने कहा था कि काला दिवस के लिए ‘खाकी के सम्मान में, उत्तर प्रदेश पुलिस मैदान में’ स्लोगन के साथ पुलिसकर्मियों से सहयोग मांगा जा रहा है। पाठक ने बताया था कि छह अक्तूबर को इलाहाबाद में बैठक है। इसमें विवेक हत्याकांड में सिपाहियों पर एकतरफा कार्रवाई का सांकेतिक विरोध होगा।
बैठक में ही हत्याकांड, पुलिसकर्मियों की आत्महत्याएं व अन्य समस्याओं पर वहां के डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके अलावा अराजपत्रित पुलिसकर्मियों की मांगें शासन तक पहुंचाने के लिए एडीजी इंटेलीजेंस को पत्र भेजा जाएगा। अविनाश पाठक ने बताया था कि बैठक में इस हत्याकांड में सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में एक जनवरी से तीन दिन की छुट्टी पर जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। सहमति बनने पर प्रदेश के सिपाही एक से तीन जनवरी तक काम नहीं करेंगे।