फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संजय की गिरफ्तारी का प्रदर्शन कर जताया विरोध

Fri, 06 Oct 2023 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। आम आदमी पार्टी ने ईडी के दुरुपयोग व राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को कलेट्रेट पर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से केंद्र द्वारा संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है वह लोकतंत्र व देश के लिए घातक है।
कलेक्ट्रेट के निकट रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन के बाद अंबेडकर मूर्ति के निकट सभा करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. सचींद्र वर्मा ने कहा कि विपक्षी नेताओं को परेशान करने से कोई लाभ मिलने वाला नहीं है। केेंद्र सरकार के इस रवैये को जनता अच्छे से समझ रही है। जब आम लोगों के बीच भाजपा सरकार बेनकाब हो रही है तो वह ऊलजुलूल हथकंडे अपना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि नेताओं के साथ ही पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी झूठे आरोप में फंसाकर मुकदमे लादे जा रहे हैं। देश में यह स्थिति कतई ठीक नहीं है। इंडिया गठबंधन के लोग पूरी मजबूती से भाजपा सरकार की ऐसी साजिशों को बेनकाब करेंगे। इस मौके पर अवनीश यादव, राजेंद्र कुमार वर्मा, अनीता यादव व राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें